फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में अंधविश्वास से सनसनी: वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर में बुधवार को अंधविश्वास की एक और भयावह घटना सामने आई, जहां डायन होने के संदेह में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर में बुधवार को अंधविश्वास की एक और भयावह घटना सामने आई, जहां डायन होने के संदेह में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ग्वालकाटा पंचायत के बोहड़ागुटु गांव निवासी सुभाषिनी नायक के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालिकापुर और हड़पागुटु गांव के बीच सुनसान स्थान पर ग्रामीणों ने एक वृद्ध महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया है। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि हत्या काफी बेरहमी से की गई है। घटना की सूचना तत्काल पोटका थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाए जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सुरागों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि महिला की हत्या डायन होने के संदेह में की गई है। बताया जा रहा है कि गांव में अंधविश्वास के माहौल बना हुआ था, जिसके कारण सुभाषिनी नायक को निशाना बनाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram