फॉण्ट कनवर्टर NEW

छोटा गम्हरिया पंचायत में सनसनी: शिवानी गोराई ने घर में की खुदकुशी

Adityapur news : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ, रोड संख्या-6 में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शिवानी गोराई नामक एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur news : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत के निर्मल पथ, रोड संख्या-6 में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां शिवानी गोराई नामक एक महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 4 मार्च को करीब एक बजे परिजनों को महिला के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में लटकता हुआ देखा गया। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामचंद्र रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अकेली थी। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका के गाल पर रंग लगा हुआ था, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने होली खेली थी और इस अवसर पर घर में सामान्य माहौल रहा होगा। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है और आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram