फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में युवक की मौत से सनसनी, पत्नी ने सास और जेठ पर लगाए आरोप

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर एक निवासी 28 वर्षीय आकाश साहू की शुक्रवार को फांसी लगाने के बाद मौत हो गई। आकाश जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम करता था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर एक निवासी 28 वर्षीय आकाश साहू की शुक्रवार को फांसी लगाने के बाद मौत हो गई। आकाश जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम करता था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल मर्सी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर किया गया। हालांकि, टीएमएच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक की पत्नी सीमा देवी ने पति की मौत के लिए अपनी सास श्यामकली देवी, जेठ और परिवार के अन्य सदस्यों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सीमा देवी के अनुसार, उन्होंने करीब आठ वर्ष पहले आकाश साहू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं। उनका आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सास श्यामकली देवी उनके पति पर घर छोड़ने का दबाव बना रही थीं। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। सीमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आकाश काम पर चले गए थे। इसके बाद सास ने उनके साथ गाली-गलौज की। इससे परेशान होकर उन्होंने फोन पर पति को पूरे मामले की जानकारी दी और बच्चों को लेकर मैदान चली गईं।

सीमा के मुताबिक, कुछ देर बाद आकाश घर लौट आए। उन्होंने जब पति को फोन किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद वह घर पहुंचीं, तो पंखे से चुन्नी लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आकाश को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सीमा देवी ने पुलिस से पति की मौत के पीछे की परिस्थितियों की गहन जांच कराने और आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को टीएमएच से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram