World News: सीनेटर फातिमा पेमैन ने बुधवार को शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एक पुरुष सहकर्मी ने उनसे शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए कहा। सीनेटर का कहना है कि वह शराब का सेवन नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि सहकर्मी ने कई ड्रिंक्स लेने के बाद ऐसी अनुचित टिप्पणी की थी। पेमैन का कहना है कि सहकर्मी ने कहा, चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस सहकर्मी से कहा कि कोई सीमा होती है। और इसके बाद मैंने औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि घटना कब हुई और अनुचित टिप्पणी करने वाला सहकर्मी कौन था।
पूर्व पॉलिटिकल स्टाफर ब्रिटिनी हिगिन्स ने साल 2021 में आरोप लगाए थे कि संसदीय कार्यालय में एक सहकर्मी ने उनका रेप किया था। बाद में हुई समीक्षा में पता चला था कि ऑस्ट्रेलियाई संसद में बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीना, परेशान करना और यौन उत्पीड़न की घटनाएं आम थीं। खबर है कि उन्होंने इस संबंध में संसदीय समिति के पास शिकायत दाखिल कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई संसद इससे पहले भी यौन उत्पीड़न जैसे मामले सामने आ चुके हैं।
महिला सांसद ने लगाए आरोप- “शराब पीने और टेबल पर नाचने को कहा”
World News: सीनेटर फातिमा पेमैन ने बुधवार को शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एक पुरुष सहकर्मी ने उनसे शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए कहा। सीनेटर का कहना है कि वह शराब का सेवन नहीं करती हैं।
अपनी भाषा में पढ़ें
World News: सीनेटर फातिमा पेमैन ने बुधवार को शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एक पुरुष सहकर्मी ने उनसे शराब पीने और टेबल पर डांस करने के लिए कहा। सीनेटर का कहना है कि वह शराब का सेवन नहीं करती हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि सहकर्मी ने कई ड्रिंक्स लेने के बाद ऐसी अनुचित टिप्पणी की थी। पेमैन का कहना है कि सहकर्मी ने कहा, चलो आपको थोड़ी शराब पिलाते हैं और टेबल पर नाचते हुए देखते हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस सहकर्मी से कहा कि कोई सीमा होती है। और इसके बाद मैंने औपचारिक शिकायत दर्ज करा दी। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि घटना कब हुई और अनुचित टिप्पणी करने वाला सहकर्मी कौन था।
पूर्व पॉलिटिकल स्टाफर ब्रिटिनी हिगिन्स ने साल 2021 में आरोप लगाए थे कि संसदीय कार्यालय में एक सहकर्मी ने उनका रेप किया था। बाद में हुई समीक्षा में पता चला था कि ऑस्ट्रेलियाई संसद में बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीना, परेशान करना और यौन उत्पीड़न की घटनाएं आम थीं। खबर है कि उन्होंने इस संबंध में संसदीय समिति के पास शिकायत दाखिल कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई संसद इससे पहले भी यौन उत्पीड़न जैसे मामले सामने आ चुके हैं।
Samsul Haque
तिलक-नीतीश ने पलटा मैच, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर बनाई 2-0 की बढ़त
वेस्ट बैंक में खूनी हमला! अंधाधुंध फायरिंग में इजरायली सैनिक की मौत, दो ढेर
बिहार के सरकारी स्कूलों को मिले ₹275 करोड़, 30 अक्टूबर तक करना होगा ये काम
चालान नहीं, माला: ग्रामीण इलाकों में उतरा परिवहन विभाग, ‘यमराज’ ने भी सिखाई सड़क सुरक्षा

रांची विश्वविद्यालय में डॉ. करमा उरांव की 74वीं जयंती पर कार्यक्रम, युवाओं से उनके विचार अपनाने की अपील
हवा में टकराकर गिरे दो सैन्य विमान, फिलीपींस में चार पायलटों की मौत