फॉण्ट कनवर्टर NEW

“कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ में पूरा हुआ चयन… चाईबासा में बीजेपी ने चुने 13 नए मंडल अध्यक्ष”

Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया बेहद उत्साह और अनुशासन के बीच पूरी हुई। जिला अध्यक्ष संजय पांडे की नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा,

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया बेहद उत्साह और अनुशासन के बीच पूरी हुई। जिला अध्यक्ष संजय पांडे की नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बडकुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. टुबिड, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गीता बालमुचू और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप कटिहार महतो ने किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही और शांतिपूर्ण माहौल में सभी 13 मंडलों के नए अध्यक्षों और प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। झीकपानी से दिलीप कुमार महतो, हाटगम्हरिया से बृजमोहन चतोम्बा, चाईबासा नगर से राकेश पोद्दार, तांतनगर से योगेश्वर सवैया, कुमारडुंगी से रामेश्वर सिंकु, मंझारी से सिद्धार्थ गोप, मझगांव से पीतांबर राउत, जैतगढ़ से अर्जुन सरदार, नोवामुंडी से चंद्र मोहन गोप, छोटा नागरा से नीमा लुगुन, आनंदपुर से उमेश रवानी, मनोहरपुर से बहनु तिर्की और चक्रधरपुर से दुर्योधन प्रधान को नए मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ नेताओं ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक सक्रिय रूप से पहुँचाने की अपील भी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram