फॉण्ट कनवर्टर NEW

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

चुनाव आयोग के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के केंद्रीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। जंतर-मंतर की

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के केंद्रीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।

इस प्रदर्शन का आह्वान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण की ओर से किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर ड्रोन से भी निगरानी की जा सकती है।

11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने केंद्रीय दिल्ली के 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद कर दिया है। इनमें राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, मंडी हाउस, आईएनए, चावड़ी बाजार और नई दिल्ली समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं। हालांकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखी गई है।

जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में यातायात पर भी पाबंदियां और डायवर्जन लागू किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और इन इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज और संजीव झा को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगाए जाने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram