फॉण्ट कनवर्टर NEW

आदित्यपुर में हड़कंप: पुल से कूदे युवक की खोज जारी

Adityapur news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पुल पर पहुंचे एक स्कूटी सवार युवक ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद उसकी डूबने से

अपनी भाषा में पढ़ें

Adityapur  news: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पुल पर पहुंचे एक स्कूटी सवार युवक ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद उसकी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तमोलिया निवासी वरुण काले रंग की स्कूटी (संख्या जेएच05सीयू-8657) से पुल पर आया था। उसने पुल पर वाहन खड़ा किया और बिना किसी से कुछ कहे सीधे नदी में कूद गया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में पुल पर भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram