फॉण्ट कनवर्टर NEW

SDPO बोले– पढ़ाई के साथ खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास

Bokaro News: बोकारो के चीराचास स्थित पांडा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, विद्यालय की निदेशक अनिता सिंह एवं एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो के चीराचास स्थित पांडा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह, चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, विद्यालय की निदेशक अनिता सिंह एवं एनपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत ट्रस्टी सुबोध सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के जीवन में अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों में अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। वहीं चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार ने कहा कि खेल बच्चों के सामाजिक, बौद्धिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास की मजबूत नींव रखता है तथा इससे उनके चरित्र का निर्माण होता है। विद्यालय की निदेशक अनिता सिंह और ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश उत्कर्ष ने भी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्राचार्या संगीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में सच्ची जीत भागीदारी, सम्मान और खेल भावना से मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच होती हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस सहित कई रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक आईपी सिंह का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर राजेश सिंह, पूजा उत्कर्ष, पांडा अस्पताल के अधीक्षक जयदेव शर्मा, डॉ. किशोर प्रसाद, राहुल राय, एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के राजेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram