फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एसडीओ-बीडीओ की सलाह: निजी बाजार से बेहतर दाम लैंपस केंद्र पर

गुमला:-चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों निजी खरीदारों द्वारा धान की कम कीमत तय किए जाने को लेकर किसान परेशान दिख रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

गुमला:-चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों निजी खरीदारों द्वारा धान की कम कीमत तय किए जाने को लेकर किसान परेशान दिख रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें उचित मूल्य पर धान बेचने की सलाह दी। दोनों अधिकारियों ने स्थानीय बाजारों और किरतोटोली इलाके में घूमकर किसानों को बताया कि सरकार द्वारा संचालित लैंपस धान खरीद केंद्र 15 तारीख से शुरू हो जाएगा, जहाँ उन्हें अपनी उपज का सर्वश्रेष्ठ मूल्य सुनिश्चित रूप से मिलेगा।

एसडीओ पूर्णिमा कुमारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकारी केंद्र पर धान का मूल्य ₹24.50 प्रति किलो निर्धारित है, जो निजी खरीदारों की तुलना में काफी अधिक है। इसके अलावा सरकार की ओर से बोनस भी दिया जाएगा, जिससे किसानों की कुल आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में कम कीमत पर धान बेचने से किसानों को नुकसान होगा, इसलिए धैर्य रखते हुए लैंपस केंद्र खुलने का इंतजार करना ही उनके हित में है।

बीडीओ यादव बैठा ने भी किसानों को समझाया कि सरकारी खरीद केंद्र का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुँचाना है। अधिकारियों की अपील का प्रभाव तुरंत देखने को मिला। कई किसानों ने मौके पर ही बाजार में धान बेचने का इरादा बदलते हुए अपनी उपज घर वापस ले जाने का फैसला लिया, ताकि लैंपस खुलने के बाद वे उचित दर पर बिक्री कर सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram