फॉण्ट कनवर्टर NEW

विद्यालयवार समीक्षा में यू-डायस, अपार आईडी, उपस्थिति, छात्रवृत्ति और विभिन्न पोर्टल के कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर

रायडीह (गुमला)। बनवारी लाल साहू राजकीय मध्य विद्यालय पतराटोली के सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत सेनगुप्ता ने की। इस दौरान विद्यालयों

अपनी भाषा में पढ़ें

रायडीह (गुमला)। बनवारी लाल साहू राजकीय मध्य विद्यालय पतराटोली के सभागार में बुधवार को प्रखंड के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत सेनगुप्ता ने की। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न ऑनलाइन कार्यों की विद्यालयवार समीक्षा की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला के निर्देश के तहत बैठक में लंबित कार्यों को आगामी दो-तीन दिनों में शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन प्रविष्टियां और अन्य गतिविधियां पूरी करना विद्यालयों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में इको क्लब के तहत पौधारोपण, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व सर्वे, तथा नशामुक्त विद्यालय पोर्टल पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालयों का पंजीकरण और सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया। इंस्पायर अवार्ड के लिए कक्षा 6 से 12 तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों से पांच-पांच विद्यार्थियों का नामांकन कराने को कहा गया।

यू-डायस 2026-27 में सभी विद्यार्थियों का इंपोर्ट, आधार सत्यापित विद्यार्थियों की अपार आईडी जेनरेट करने तथा शिक्षक और छात्र उपस्थिति प्रतिदिन ई-विद्यावाहिनी ऐप पर दर्ज करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता पखवाड़ा और रीडिंग कैंपेन के तहत आयोजित गतिविधियों का विवरण गूगल लिंक पर अपलोड करने को कहा गया।

इसके अलावा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं सत्यापन तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कक्षा 8 से 12 की छात्राओं का पंजीकरण कर सीडीपीओ लॉगिन तक भेजने का निर्देश दिया गया।

आगामी 20 सितंबर को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की आकलन परीक्षा में असाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक, संकुल साधन सेवी एवं पीरामल फाउंडेशन के प्रतिभागी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram