फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में हुआ सावन मिलन कार्यक्रम, किन्नर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

चुटिया स्थित ब्लू शिवालिक होटल में मां शारदे मंच की ओर से ‘सावन मिलन 2026-सावन के झूले पड़े’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और समाज से जुड़ी महिलाओं के साथ कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। चुटिया स्थित ब्लू शिवालिक होटल में मां शारदे मंच की ओर से ‘सावन मिलन 2026-सावन के झूले पड़े’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और समाज से जुड़ी महिलाओं के साथ कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में सावन के गीत, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। मनोरंजक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। लोगों ने सावन की पारंपरिक संस्कृति का आनंद लिया।

किन्नर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंचदशनाम जूना किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर अमरजीत नंदगिरी रहे। विशिष्ट अतिथियों किरण चौधरी, रीता दुबे और रीना सिंह का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में किन्नर समाज की उन प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें उनकी उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता के लिए सम्मान दिया गया।

साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प

मां शारदे मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने कहा कि संस्था साहित्य और संस्कृति के साथ समाज में प्रेम, सम्मान, समानता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा उपहार वितरण और सामूहिक भोजन का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन वीणा श्री ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मंच के सदस्यों, साहित्यकारों और अतिथियों ने सहयोग दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram