फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चांडिल हादसे पर बोले विधायक सरयू राय- “एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हृदयविदारक”

Jamshedpur News: छठ महापर्व के मौके पर चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को जैसे ही इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: छठ महापर्व के मौके पर चांडिल के कांदरबेड़ा में हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

चांडिल हादसे ने छठ की खुशी को बनाया मातम

यह घटना सोमवार शाम की है, जब छठ घाट पर पूजा के दौरान आर्यन यादव, प्रतीक यादव और उनके पिता संजय सिंह यादव पानी में डूब गए। बताया जाता है कि प्रतीक और आर्यन पहले डूबने लगे, और उन्हें बचाने की कोशिश में उनके पिता भी गहरे पानी में चले गए।
तीनों की मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग अब भी उस दृश्य को भूल नहीं पा रहे हैं।

विधायक सरयू राय ने कहा कि “छठ जैसे पावन पर्व पर इस तरह की दुर्घटना बेहद दुखद है। प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए।”

छठ पूजा कार्यक्रमों में भी हुए शामिल

हादसे से पहले मंगलवार सुबह सरयू राय ने अपने भतीजे आशुतोष राय के घर आयोजित छठ पूजा में भाग लिया था।
उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सबकी मंगल कामना की।

इसके बाद उन्होंने खटीक समाज द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समाज के लोगों से संवाद किया।
उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व हमारे समाज की आस्था, श्रम और एकजुटता का प्रतीक है।”

बिड़ला मंदिर में छठ व्रतधारियों के संग की पूजा

शाम को सरयू राय गोलमुरी केबल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण (बिड़ला) मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने व्रतधारियों के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में छठी मइया के गीतों और पूजा की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति से भर गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram