फॉण्ट कनवर्टर NEW

टीएमएच में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से मिले सरयू राय, दुलाल भुईयां ने जाना हालचाल

Jamshedpur news: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पिछले दो दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाररत हैं। ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पिछले दो दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाररत हैं। ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उनका हालचाल जानने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां टीएमएच पहुंचे। दोनों नेताओं ने अस्पताल के वार्ड में जाकर पूर्णिमा साहू से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से भी उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।

मुलाकात के दौरान सरयू राय और दुलाल भुईयां ने विधायक पूर्णिमा साहू को गुलदस्ता भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित इलाज और चिकित्सकों की देखरेख में वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन करने लौटेंगी।

इस दौरान अस्पताल में अन्य शुभचिंतकों और समर्थकों का भी आना-जाना लगा रहा। सभी ने पूर्णिमा साहू के जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram