फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के युवाओं के लिए बड़ा प्लान, सरकार ने रखा 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सोच है कि बिहार के युवा सिर्फ मजदूरी

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सोच है कि बिहार के युवा सिर्फ मजदूरी के लिए नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार के लिए देश और विदेश में पहचान बनाएं।

पटना में आयोजित कुशल युवा सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसी उद्देश्य से जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इस संस्थान के माध्यम से युवाओं को आधुनिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें।

सम्राट चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने वर्ष 2020 में 10 लाख सरकारी नौकरियों और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। सरकार ने बीते पांच वर्षों में 52 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया है। अब सरकार ने इस लक्ष्य को और आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ रोजगार देने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। राज्य में कोऑपरेटिव मॉडल और जनता की भागीदारी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले पांच वर्षों में बिहार में 25 नई चीनी मिलें स्थापित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इस खबर को भी पढ़ें : “माफियाओं की खैर नहीं!”- सम्राट चौधरी विधानसभा में गरजे

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर, उद्योग और कौशल आधारित रोजगार बिहार की नई पहचान बन रहे हैं। आज कई देशों को कुशल युवाओं की जरूरत है और बिहार के युवा इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार का भी यही संदेश है कि युवाओं को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाकर आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार के युवा देश-दुनिया में अपनी काबिलियत से पहचान बनाएंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram