Koderma: कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र स्तिथ दो अलग-अलग गांव में एक साथ एक नाबालिक युवक व एक नाबालिक युवती द्वारा फांसी लगा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि रविवार की रात तेतरियाडीह में एक नाबालिक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं उसी रात ही थाना क्षेत्र के बेहराडीह में एक नाबालिक युवती ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। दोनों नाबालिक युवक-युवतियों ने फांसी क्यों लगाई, इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता हैं कि नाबालिक युवक के फांसी लगाई जाने के कुछ क्षणों बाद ही बेहराडीह की रहने वाली नाबालिक युवती ने भी फांसी लगा ली। इधर नाबालिक युवक की मां ने बताया कि उनके पति गाड़ी चलाने का काम करते हैं और वह अपने काम से गांव से बाहर गए हुए थे। घर पर वे अपने पुत्र व पुत्री के साथ थीं। रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने पर जब वह अपने पुत्र के कमरे के पास पहुंची और उसे उठाने का प्रयास किया तो उसके कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने कमरे का काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया और जैसे ही अंदर प्रवेश किया तो देखा कि युवक कमरे में लगे पंखे से फंदा बनाकर झूल रहा था।

इसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि युवक कक्षा 11वीं का छात्र था। इधर नाबालिक युवती की मौत की कहानी मिलती-जुलती हैं । बीती रात युवती के परिजन खाना खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे और सुबह जब युवती की मां ने उसे उठाने का प्रयास किया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद युवती के पिता द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया जहां देखा गया कि युवती कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही थी और जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतिका कक्षा 10 की छात्रा थी और फिलहाल 10 वीं की परीक्षा दे रही थी। इधर दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस दोनों घरों में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हैं । डोमचांच थाना प्रभारी अभिमन्यु परिहार ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं आया हैं ,फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं और आत्महत्या के कारणों को जानने में जुटी हैं ।

Share.
Exit mobile version