फॉण्ट कनवर्टर NEW

चक्रधरपुर में सखी सेंटर शुरू, महिलाओं को 24 घंटे मिलेगी मदद

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिलाओं को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर में शुक्रवार को दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। जिले में पहले से एक सखी वन स्टॉप सेंटर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिले में महिलाओं को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चक्रधरपुर में शुक्रवार को दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जिला उपायुक्त चंदन कुमार ने किया। जिले में पहले से एक सखी वन स्टॉप सेंटर चाईबासा में संचालित है।

दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए चक्रधरपुर में दूसरे सेंटर की स्वीकृति दी गई है।

इस सेंटर के माध्यम से हिंसा या मानसिक उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, मनो-सामाजिक परामर्श, पुलिस सहायता, आकस्मिक सहायता और पांच दिनों तक अस्थायी आश्रय निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत हिंसा से प्रभावित महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सहायता एक ही स्थान पर दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, यौन शोषण, बाल यौन शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बलात्कार, गुमशुदगी या अपहरण, साइबर क्राइम और महिला तस्करी से पीड़ित महिलाएं सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

सेंटर से 24 घंटे सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्डलाइन 1098 पर संपर्क किया जा सकता है।
उद्घाटन कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट चक्रधरपुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चक्रधरपुर, महिला पर्यवेक्षिका, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर चक्रधरपुर के कर्मचारी और सेविकाएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram