फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की बैठक सम्पन्न, एकजुटता और पारदर्शिता पर जोर

Ranchi : सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शहर के कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरेज हॉल में शांति और आपसी सहमति के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में शहर और आंचलिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार (सहाफी) शामिल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : सहाफी एसोसिएशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शहर के कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरेज हॉल में शांति और आपसी सहमति के माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में शहर और आंचलिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार (सहाफी) शामिल हुए। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और सामूहिक विकास को लेकर कई अहम सुझाव साझा किए।

बैठक के दौरान सहाफी बिरादरी ने यह स्पष्ट किया कि एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि संगठन को नियमित और संगठित ढंग से चलाने के लिए एक एडहॉक कमिटी का गठन किया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में एडहॉक कमिटी का गठन किया जाएगा, जो आगे की नीतियों और कार्ययोजना पर काम करेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि एसोसिएशन का प्रत्येक सदस्य सदस्यता आवेदन फार्म भरेगा, जिसमें उसकी तस्वीर और आवश्यक जानकारी का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। आवेदन फार्म के लिए एक निश्चित शुल्क अदा करना होगा, जिससे एसोसिएशन की गतिविधियों में वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे।

इसके अलावा, एसोसिएशन के फंड को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। तय हुआ कि प्रत्येक सदस्य अपनी इच्छानुसार राशि का योगदान प्रति माह करेंगे, ताकि जरूरतमंद पत्रकारों की सहायता के साथ-साथ संगठन की कार्यक्षमता और गतिविधियाँ सुचारू रूप से चल सकें।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सहाफी एसोसिएशन सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का मंच है। यह भी तय किया गया कि हर सदस्य को सुझाव और परामर्श देने का अधिकार है, जिससे संगठन में लोकतांत्रिक भावना और एकजुटता बनी रहे।

बैठक का समापन आपसी सौहार्द और सामूहिक संकल्प के साथ किया गया कि आने वाले दिनों में सहाफी एसोसिएशन न सिर्फ पत्रकारों की आवाज बनेगा बल्कि समाज में निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल पेश करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram