Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची में कल “रन फॉर झारखंड” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ़ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा , 11 नवम्बर को प्रातः 8 बजे किया जाएगा।

यह आयोजन बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, छात्र, खेल प्रेमी और नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की एकता, ऊर्जा और प्रगति के प्रतीक के रूप में झारखंड गौरव का संदेश देना है।

राज्य सरकार ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर झारखंड की 25 वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाने की अपील की है।

Share.
Exit mobile version