फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुरी स्टेशन पर बिना दावे के बैग में मिले 23 हजार के पटाखे, आरपीएफ ने की जब्ती

Ranchi News: झारखंड के रांची मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 23,182 रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। बैग से बरामद हुए 23 हजार के पटाखे आरपीएफ के एएसआई एमके जायसवाल ने जानकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के रांची मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 23,182 रुपये के अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

बैग से बरामद हुए 23 हजार के पटाखे

आरपीएफ के एएसआई एमके जायसवाल ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में की गई। मुरी स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी 18626 एक्सप्रेस ट्रेन में एक सफेद बैग संदिग्ध स्थिति में मिला।

कोई दावेदार नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई

बैग की जांच करने पर उसमें विभिन्न प्रकार के पटाखे पाए गए। सुरक्षा टीम द्वारा बार-बार उद्घोषणा की गई, लेकिन कोई व्यक्ति बैग का दावा करने नहीं आया। इसके बाद आरपीएफ उड़न दस्ते के एएसआई अनिल कुमार ने गवाहों की उपस्थिति में पटाखों को जब्त किया और आरपीएफ पोस्ट मुरी में सुरक्षित जमा करा दिया।

इस कार्रवाई में एएसआई अनिल कुमार के साथ आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद और हेमंत भी शामिल रहे। आरपीएफ की यह सतर्कता रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram