फॉण्ट कनवर्टर NEW

अक्टूबर में 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें पूरी जानकारी

अक्टूबर 2026 में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीना यार्ड में रीमॉडलिंग का काम होने के कारण धनबाद से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के रूट में कुछ दिनों के लिए बदलाव किया गया है। रेलवे ने बदले हुए रूट

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: अक्टूबर 2026 में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बीना यार्ड में रीमॉडलिंग का काम होने के कारण धनबाद से गुजरने वाली 12 ट्रेनों के रूट में कुछ दिनों के लिए बदलाव किया गया है। रेलवे ने बदले हुए रूट और अस्थायी ठहराव की जानकारी जारी की है।

शिप्रा एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

22911 इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस 1 से 13 अक्टूबर तक बदले हुए रूट से चलेगी। ट्रेन बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी होकर चलेगी। बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव दिया गया है।

22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर तक मक्सी, रुठियाई, गुना, महादेवखेड़ी और बीना मालखेड़ी होकर चलेगी। इस ट्रेन का भी बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव रहेगा।

अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस भी बदले रूट से चलेगी

19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी। वहीं 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। दोनों ट्रेनों का बीना मालखेड़ी में अस्थायी ठहराव होगा।

इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

13025 हावड़ा-भोपाल और 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस भी निर्धारित तारीखों पर बदले हुए रूट से चलेंगी। दोनों ट्रेनों का कटनी साउथ में अस्थायी ठहराव रहेगा।

11631 भोपाल-धनबाद और 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस भी अक्टूबर में कुछ तारीखों पर बदले हुए रूट से चलेंगी।

इसके अलावा 11633 भोपाल-चोपन और 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव किया गया है। वहीं 22165 भोपाल-सिंगरौली और 22166 सिंगरौली-भोपाल ऊर्जाधानी एक्सप्रेस भी कुछ तारीखों पर बदले हुए मार्ग से चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के रूट और परिचालन की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram