रांची: कांके थाना क्षेत्रान्तर्गत डकैती की घटना का उद्भेदन, 6 अपराधियों की गिरफ्तारी एवं नकद रकम की बरामदगी।कांके थाना क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड के पास आर्दश नगर कॉलोनी गागी में वादी रामशंकर प्रसाद सिंह के मकान में प्रातः 7:00 बजे हथियारबंद अपराधकर्मियों के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया तथा।
उनके घर से कीमती जेवरात एवं नकद रूपये के लूट की गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर कांके थाना पुलिस द्वारा तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया।घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण रॉची के निर्देशन एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम, रॉची के नेतृत्व में कांके थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मिलाकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा तकनीकी आसूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कांड में साक्ष्य का संकलन किया गया है।
अनुसंधान के कम में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर डकैती की घटना को कारित करने में अबतक 14 अपराधकर्मियों को संलिप्त पाते हुए चिन्हित किया गया है। अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में आसूचना एवं साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल कुल-6 अपराधकर्मियों क्रमशः-1. बीर बहादूर सिंह पिता-अयोध्या सिंह उर्फ राम अयोध्या सिंह, पता- बखोरापूर, थाना-बड़हरा भोजपूर, बिहार, 2. सुधीर कुमार, पिता-रामनारायण राय, पता- बखोरापूर, थाना-बड़हरा, भोजपूर, बिहार, 3. कम्मो देवी, पति-नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ चौहान, सा०-धरमपूर, थाना-संदेश, जिला-भोजपुर, बिहार वर्तमान सा०-अल्कापूरी, रातू रोड़, थाना-सुखदेवनगर, रांची, 4. चन्द्रशेखर पाण्डेय, पिता-कृष्णदेव पाण्डेय, सा०-करनी, थाना-इटखोरी, जिला-चतरा, वर्तमान पता-इन्द्रपुरी कॉलोनी, रोड़ नं0-14, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची, 5. सुमीत कुमार सिंह, पिता-संत बिलास सिंह, सा०-सुरौधा, थाना-इटाढ़ी, जिला-बक्सर, बिहार, वर्तमान सा०-एदलहातु, मोहराबादी, थाना-बरियातु, रांची, 6. रजनीश सिंह, पिता-स्व० मानदेव सिंह, सा०-खडीहा, थाना-मुफ्फसील, जिला-औरंगाबाद, बिहार वर्तमान सा०-रांची रोड़, अशोक सिनेमा हॉल सेवा कॉलोनी, थाना-कुजु ओ०पी०, रामगढ़ को बरियातु थाना क्षेत्र, दलादली ओ०पी० एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी बीर बहादूर सिंह के पास लूट की रकम कुल-1,20,000/-रू० एवं एक मोबाईल फोन, सुधीर कुमार के पास से लूट के कुल-1,04,000/-रू0, 02 मोबाईल फोन तथा कम्मो देवी के पास से 2 लाख रूपया, एक मोबाईल फोन एवं शेष अपराधकर्मियों के पास से 04 मोबाईल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तारी उपरांत अपराधकर्मियों से पूछताछ के कम में अपराध स्वीकारोक्ति बयान अंकित किया गया है, जिसमें अपने अन्य अपराधिक सहयोगियों के अलावा अपनी-अपनी संलिप्तता घटना कारित करने में स्वीकार की है। पूछताछ के क्रम में यह भी ज्ञात हुआ है कि अगस्त माह-2026 से घटनास्थलीय मकान की लगातार रेकी गिरफ्तार अपराधकर्मियों एवं उनके सहयोगी अपराधकर्मियों के द्वारा की जा रही थी तथा संगठित गिरोह बनाकर वाहन एवं हथियार इत्यादि का बंदोवस्त करते हुए घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम दिये जाने के पश्चात् घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग का इनोवा वाहन JH14C-4405 के माध्यम से अपराधकर्मी घटनास्थल से पलायन किये, परन्तु पिठौरिया थाना क्षेत्र में इनके द्वारा वाहन छोड़कर अलग-अलग प्रस्थान कर गये। अनुसंधान के कम में उक्त इनोवा वाहन को लावारिश हालत में कोकदोरो चौक के पास से बरामद किया गया है।
घटना कारित करने में एक अन्य काले रंग का स्कॉर्पियों वाहन JH01 EX-1156 को भी बरामद किया गया है। कांड में गिरफ्तार अपराधकर्मी रजनीश सिंह एवं बीर बहादुर सिंह का अपराधिक इतिहास पाया गया है। शेष अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी तथा लूटे गये नकद एवं कीमती जेवरात की बरामदगी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।





