फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में 2.56 करोड़ की सड़क परियोजना शुरू, उलीझारी-चिमीहातु मार्ग की बदलेगी तस्वीर

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी पावरग्रिड से चिमीहातु चौक तक ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा डीएमएफटी मद से करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को राज्य के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस सड़क के निर्माण की घोषणा से लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली।

मंत्री ने कहा कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

दीपक बिरुवा ने निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

शिलान्यास कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, मानाराम कुदादा, मंगल सिंह तीयु, राजू सुंडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram