फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, चालक घायल

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह को कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माईल पर भी हादसा हुआ। लोहे का एंगल लोड एक ट्रक बुरी तरह

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार सुबह को कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माईल पर भी हादसा हुआ। लोहे का एंगल लोड एक ट्रक बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक (यूपी 53 डीटी 6517) टाटा के एक लोहे की फैक्ट्री से एंगल लोड कर बिहार की ओर जा रही थी।

इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे एक पत्थर के चट्टान से टकरा गया। जिससे ट्रक मे लोड सारा लोहे का एंगल ट्रक के केबिन और सामने वाले शीशे को तोड़कर बाहर निकल गया। गनीमत रही कि एंगल चालक को छूकर निकल गया, वरना चालक के साथ कुछ भी अप्रिय घटना घट सकती थी। इस दौरान वाहन के अगले हिस्सा का परखच्चा उड़ गया, वहीं चालक ट्रक के केबिन में हीं फंस कर घायल हो गया। चालक उमेश यादव ग्राम जानकी नगर का है। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पीसीआर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को निकाल कर इलाज कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram