फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रात के सड़क हादसे ने छीनी रोजी-रोटी, टीएमएच पहुंचे गुस्साए परिजन

Jamshedpur news:बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल परिसर उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur news:बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल परिसर उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान बिष्टुपुर के रोड निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जिनकी मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि बिष्टुपुर पुलिस मामले में जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है और अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। इसी को लेकर वे उचित मुआवजा और तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। प्रदर्शन के दौरान टीएमएच परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

परिवार के लोगों ने बताया कि राजकुमार घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और ड्यूटी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में बुजुर्ग मां और नाबालिग पुत्र हैं, जिनके सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजन जब तक ठोस कार्रवाई और मुआवजे की घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं, जिससे इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram