Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»RMC और बुंडू नगर पंचायत चुनाव : भाग्य का फैसला 27 फरवरी को, तैयारियां पूरी
#Trending

RMC और बुंडू नगर पंचायत चुनाव : भाग्य का फैसला 27 फरवरी को, तैयारियां पूरी

वज्रगृह में सुरक्षा सख्त, प्रशासन ने कसी कमर, अफवाहों से बचने की अपील
By Muzaffar HussainFebruary 25, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: नगर निकाय चुनाव (नगरपालिका आम निर्वाचन-2026) के बाद अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं। रांची नगर निगम (RMC) और बुंडू नगर पंचायत के प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आगामी 27 फरवरी 2026 को होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। 25 फरवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ट्रांसपोर्ट नगर, रिंग रोड स्थित वज्रगृह (Strong Room) परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने की। इस बैठक में तैनात होने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को मतगणना की बारीकियों और सुरक्षा मानकों से अवगत कराया गया।

पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर

डीजीसी सौरभ भुवनिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मतगणना को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • प्रवेश पर पाबंदी: मतगणना हॉल में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

  • बैलट बॉक्स की सुरक्षा: मतपेटियों की सुरक्षित हैंडलिंग और टेबल पर उनकी निगरानी में कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

  • अनुशासन: काउंटिंग हॉल के भीतर कड़ा अनुशासन बनाए रखा जाएगा।

  • त्वरित कार्रवाई: किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात रहेंगी।

वज्रगृह में पुख्ता इंतजाम

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना स्थल पर सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। इसके अलावा पेयजल, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य लॉजिस्टिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) कुमार रजत, बुंडू एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा और जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

अफवाहों पर न दें ध्यान

जिला प्रशासन ने आम जनता से विशेष अपील की है कि मतगणना के दिन या उससे पहले किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। चुनाव परिणाम आधिकारिक माध्यमों से ही साझा किए जाएंगे। जिला प्रशासन का पूरा तंत्र 27 फरवरी को सुव्यवस्थित मतगणना सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समन्वय कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

RECENT ADDA.

रांची–सासाराम इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें 27 जून तक रद्द, रूट डायवर्जन ने बढ़ाई रेल यात्रियों की मुश्किलें

June 22, 2026

अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, अदालत ने लगाया भारी जुर्माना

June 22, 2026

दो नाबालिग मौसेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सुशील उरांव दोषी करार

June 22, 2026

टाटा स्टील वायर रॉड मिल में वेज रिवीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज

June 22, 2026

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.