Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»नगड़ी में खेती योग्य जमीन पर नहीं बनेगा RIMS-2 : बंधु तिर्की
#Trending

नगड़ी में खेती योग्य जमीन पर नहीं बनेगा RIMS-2 : बंधु तिर्की

झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा का विकास जरूरी, लेकिन रैयतों की जमीन नहीं जाएगी
By Muzaffar HussainJune 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने नगड़ी मौजा में RIMS-2 अस्पताल के निर्माण को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि खेती योग्य खतियानी जमीन पर अस्पताल बनाने का विरोध केवल स्वास्थ्य सुविधा का नहीं, बल्कि स्थानीय रैयतों और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़ा मामला है।

बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना निश्चित रूप से जरूरी है और इसके लिये RIMS-2, 3 और 4 जैसे संस्थानों का निर्माण स्वागत योग्य है। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को इस दिशा में उठाए गए कदमों के लिये बधाई भी दी। लेकिन साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि इस विकास कार्य के नाम पर नगड़ी की उपजाऊ और खतियानी जमीन को अधिग्रहित करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि नगड़ी क्षेत्र में पहले से ही आबादी के अनुपात में बहुत कम कृषि योग्य भूमि है, जिस पर स्थानीय लोग पूरी तरह से निर्भर हैं। अगर इस जमीन का अधिग्रहण होता है, तो हजारों ग्रामीणों की आजीविका पर संकट आ जाएगा।

बंधु तिर्की ने चेतावनी दी कि नगड़ी के ग्रामीण अपनी जमीन इतनी आसानी से नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों ने पहले भी खनन, उद्योग और अन्य विकास योजनाओं के नाम पर विस्थापन और पलायन का दंश झेला है। अब और बलिदान नहीं दिया जाएगा। रैयतों की पीड़ा को समझना सभी के लिये जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार को RIMS-2 के निर्माण के लिये जमीन की जरूरत है, तो रांची या झारखंड के किसी अन्य स्थान पर वैकल्पिक गैर-कृषि भूमि का चयन किया जा सकता है। झारखंड में अभी भी बहुत सी सरकारी और अनुपयोगी जमीनें उपलब्ध हैं, जहां ऐसे संस्थानों का निर्माण किया जा सकता है।

बंधु तिर्की ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को नसीहत दी कि वे अपने अधिकारियों को निर्देश दें कि RIMS-2 के लिये किसी विवादित या आजीविका से जुड़ी जमीन का चयन न किया जाए। उन्होंने कहा कि मंत्री को राज्य की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति को गंभीरता से समझने की जरूरत है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है और ऐसी भूमि का अधिग्रहण न केवल अनुचित बल्कि असंवेदनशील भी है। नगड़ी के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन अपनी जमीन और जीवन के खिलाफ कभी चुप नहीं बैठेंगे।

अंत में, उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह विकास की योजनाएं बनाते समय स्थानीय संवेदनाओं, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सामाजिक संरचना का ध्यान रखे। वरना यह केवल एक और आंदोलन की नींव बन सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

June 2, 2026

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

June 2, 2026

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • वरिष्ठ कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
  • परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत
  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.