फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोहरदगा में आंदोलनकारियों का हक संग्राम, पेंशन पर सरकार से मांग तेज

Lohardaga news: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि निरंतर झारखंड आंदोलनकारियों की मृत्यु चिंतनीय विषय है, सरकार शीघ्रता शीघ्र जीते जी उन्हें राजकीय मान सम्मान एवं पेंशन देने की दिशा में पहल कदमी करें. श्री महतो ने कहा

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga news: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि निरंतर झारखंड आंदोलनकारियों की मृत्यु चिंतनीय विषय है, सरकार शीघ्रता शीघ्र जीते जी उन्हें राजकीय मान सम्मान एवं पेंशन देने की दिशा में पहल कदमी करें.

श्री महतो ने कहा कि 10 हज़ार आंदोलनकारी आज की तिथि में अपने बाल बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए मरने मिटने के लिए तैयार हुए हैं.

श्री महतो लोहरदगा जिला के ब्लॉक चौक स्थित सहकारिता भवन में *आंदोलनकारियों के स्वाभिमान की रक्षा* विषय को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही.

उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान,जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर, सभी को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हज़ार रु जल्द से जल्द देकर कृतार्थ करे.

अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष रामनन्दन साहु ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की उपेक्षा दुर्भाग्य की बातें. झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से ही अबुआ सरकार की लोकप्रियता व पहचान है.

प्रमंडलीय अध्यक्ष श्रीमती रोजलीन तिर्की ने कहा कि संघर्ष से ही सम्मान की दिशा में सकारात्मक राह आसान होगा.
कोडरमा जिला के झारखंड आंदोलनकारी व कवि राजकुमार राव कुलकर्णी तथा लोहरदगा के उगना उरांव के निधन पर मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया.

वरीय आंदोलनकारी कमल केशरी ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान के साथ सम्मान दे.
कार्यक्रम का संचालन हरि गोप तथा धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन साहू ने की.

इस मौके पर अनंत राम,आयता उरांव,ताहिर अंसारी,छेदी अंसारी, विजय विधार्थी, शाहिद अंसारी, सुरेन्द्र ठाकुर, अमानत अंसारी,पंचम नथ शाहदेव, सूकारो देवी, जसिंता केरकेट्टा, हरि उरांव, फुलदेव भगत, लाल बैधनाथ शाहदेव, कलीम अंसारी, हाजी सुल्तान अंसारी, केले उरांव, राजेंद्र उरांव, शमसाद अंसारी, मकबूल अंसारी, फूलो देवी, अकबर खान, मो रज्जाक अंसारी, रामजी उरांव, बालकिशुन यादव,बसीता देवी सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram