फॉण्ट कनवर्टर NEW

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर समयबद्ध निपटान के लिए अबुआ साथी पोर्टल की समीक्षा

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज समाहरणालय ब्लॉक-ए में अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक ITDA संजय भगत ने की। बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) रविशंकर मिश्रा,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार आज समाहरणालय ब्लॉक-ए में अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक ITDA संजय भगत ने की।

बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) रविशंकर मिश्रा, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार, अतिरिक्त सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान अबुआ साथी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति, निष्पादन में प्रगति और लंबित मामलों के त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक ITDA ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को प्रभावी समाधान मिल सके।

साथ ही, अंचलों में लंबित राजस्व मामलों का भी नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शिकायतों के निपटान की नियमित समीक्षा की जाएगी और आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram