फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, विदेश मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अमेरिका दौरे को मंजूरी नहीं दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, दौरे को राजनीतिक कारणों से अनुमति नहीं मिली।

अपनी भाषा में पढ़ें

हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का प्रस्तावित अमेरिका दौरा रद्द हो गया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने उनके अमेरिका दौरे को मंजूरी नहीं दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, दौरे को राजनीतिक कारणों से अनुमति नहीं मिली।

रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल के साथ 10 दिनों की ब्रिटेन और अमेरिका यात्रा पर निकले थे। अब वह अमेरिका के बोस्टन नहीं जाएंगे और 23 अगस्त को लंदन से सीधे हैदराबाद लौटेंगे।

16 अगस्त को मांगी गई थी मंजूरी

तेलंगाना सरकार ने 16 अगस्त को केंद्र सरकार से विदेश दौरे की मंजूरी मांगी थी। केंद्र ने केवल ब्रिटेन दौरे को मंजूरी दी। प्रतिनिधिमंडल के ब्रिटेन पहुंचने के बाद राज्य सरकार को बताया गया कि अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री कार्यालय अब विदेश मंत्रालय से इस फैसले की वजह जानने की कोशिश कर रहा है।

रेवंत रेड्डी ने कहा- देश का विकास राजनीति से ऊपर

रेवंत रेड्डी ने कहा कि युवाओं का भविष्य, राज्य और देश का विकास राजनीति से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर चुनावी राजनीति से आगे बढ़कर सोचना चाहिए।

अमेरिका दौरा रद्द होने के बावजूद उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका जाने और हार्वर्ड, MIT, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी और वर्जीनिया टेक जैसे संस्थानों के साथ प्रस्तावित समझौते पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

हैदराबाद को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने का लक्ष्य

रेवंत रेड्डी लंदन में ऑक्सफोर्ड, कैंब्रिज और अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उनका लक्ष्य दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को तेलंगाना और भारत में लाना है, ताकि भारतीय छात्रों को देश में ही बेहतर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और कौशल मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor