अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में शनिवार को सेवा निवृति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सात सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी शिक्षकों को उनकी सेवा निवृत्ति के दिन ही रिटायरमेंट बेनिफिट का लाभ उपलब्ध करा दिया गया।
सम्मानित शिक्षकों में शामिल रहे –
👉 राजू कुमार उपाध्याय (स.शि. रा.उ.म.वि. गागी, कांके)
👉 सरोज लकड़ा (स.शि. रा.म.वि. सुकुरहुद्ध, कांके)
👉 अनिल कुमार (स.शि. रा.म.वि. टांगर, चान्हों)
👉 विनोद कुमार (स.शि. रा.म.वि. लुन्दरी, चान्हों)
👉 अजय कुमार (स.शि. रा.म.वि. लालगुटुवा, नगड़ी)
👉 सुमन किस्पोट्टा (स.शि. संत जोसेफ मध्य विद्यालय, हुलहुण्डू)
👉 जीवानी बागे (स.शि. गोस्नर म.वि., रांची-2)।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि जिले में सेवा निवृत्ति के दिन ही लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों को शिक्षा विभाग के साथ साझा करते रहें, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

