Lifestyle Desk: आज के समय में घने, लंबे और रेशमी बाल हर महिला की खूबसूरती का एक अहम हिस्सा माने जाते हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके बाल बेहद खूबसूरत दिखें, लेकिन इसके लिए बालों की सही देखभाल (हेयर केयर रूटीन) पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपने बालों को तेजी से घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने बालों की बनावट और जरूरत के अनुसार ही सही तेल का इस्तेमाल करना होगा।
Read more: गर्मियों में झाड़ू जैसे बेजान हो रहे हैं बाल? इन 5 आसान टिप्स से बचाएं अपनी जुल्फें
आजकल मार्केट में केमिकल फ्री और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का चलन काफी तेजी से बढ़ गया है। रसायनों के नुकसान से बचने के लिए लोग अब बड़े पैमाने पर ऑर्गेनिक शैंपू, कंडीशनर और सीरम जैसे प्रोडक्ट्स की मांग कर रहे हैं। लंबे, मजबूत और चमकदार बाल पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं अब इन्हीं नेचुरल विकल्पों को अपनी पहली पसंद बना रही हैं।
अपने हेयर टाइप के हिसाब से ही चुनें बेस्ट तेल
बालों को पोषण देने के लिए सबसे जरूरी कदम है सही तेल का चयन। इसके लिए आपको यह जानना होगा कि आपके बालों का प्रकार (हेयर टाइप) क्या है। आजकल मार्केट में सीधे (Straight), कर्ली (Curly) या लहरदार (Wavy) बालों के लिए अलग-अलग विशेष तेल उपलब्ध हैं:
-
सीधे बालों के लिए: अगर आपके बाल बिल्कुल सीधे हैं, तो आपके लिए आर्गन ऑयल (Argan Oil) और जोजोबा ऑयल (Jojoja Oil) जैसे हल्के तेल सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। ये बालों को बिना चिपचिपा बनाए जरूरी नमी देते हैं।
-
घुंघराले और लहरदार बालों के लिए: यदि आपके बाल कर्ली या वेवी हैं, तो उन्हें ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। ऐसे बालों के लिए नारियल तेल, बादाम तेल और अरंडी (कैस्टर ऑयल) का तेल सबसे ज्यादा उपयोगी और असरदार साबित होता है।
समस्या के अनुसार करें तेल का चुनाव
तेल खरीदते समय हमेशा अपने बालों की मौजूदा समस्या को ध्यान में रखें। अगर आप बालों की लंबाई बढ़ाना चाहती हैं, तो अरंडी (Castor) या हिबिस्कस (गुड़हल) का तेल लगाएं। वहीं, अगर आप बालों के लगातार झड़ने (हेयर फॉल) से परेशान हैं, तो पामेटो (Saw Palmetto) युक्त तेल का प्रयोग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
Read more: आंवला-भृंगराज तेल से बाल झड़ना बंद! जड़ें मजबूत करें
प्राकृतिक और जैविक (ऑर्गेनिक) तेलों में किसी भी तरह के हानिकारक केमिकल नहीं होते, फिर भी तेल खरीदते समय उसके पैक पर लिखे पोषक तत्वों की जांच जरूर कर लें। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब आप कोई भी प्राकृतिक तेल लगाना शुरू करते हैं, तो उसका रिजल्ट रातों-रात नहीं मिलता। इसलिए किसी भी तेल को कम से कम 2 से 3 हफ्तों तक नियमित रूप से आजमाएं। अगर आपके बालों की बनावट और चमक में सकारात्मक बदलाव दिखता है, तो इसका मतलब है कि वह तेल आपके बालों पर सही काम कर रहा है। यदि कोई भी असर न दिखे, तो आप अपनी जरूरत के अनुसार तेल बदल सकती हैं।



