फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्यास से जूझ रहे गांवों को राहत, 18 चापाकल हुए फिर से चालू

Chaibasa News: भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाने के लिए पहल तेज कर दी है। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News:  भीषण गर्मी और बढ़ते पेयजल संकट के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाने के लिए पहल तेज कर दी है। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा द्वारा विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 18 चापाकलों को ठीक कर पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी राहत मिली है।
अभियान के दौरान सदर चाईबासा प्रखंड के टोंटो पंचायत अंतर्गत बड़बिल गांव के मछुआसाई टोला में एक तथा घाघरी गांव के टीरगलसाई टोला में दो चापाकलों की मरम्मत की गई। वहीं नोवामुंडी प्रखंड के बड़ा पासेया पंचायत स्थित डुमरजोवा गांव के तिरियासाई और दिउरीसाई टोला में दो चापाकलों को दुरुस्त किया गया।
इसी क्रम में जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा पंचायत के बड़ानंदा गांव में गरीब बस्ती, खास और मुंडा चौक (खास) टोला में तीन चापाकलों को चालू किया गया। खुंटपानी प्रखंड के लोहरदा पंचायत अंतर्गत अरगुंडी गांव के मुंडासाई और कोजसेबेड़ा टोला में तीन चापाकलों की मरम्मत की गई।
टोंटो प्रखंड के बड़ा झींकपानी पंचायत स्थित सन झींकपानी गांव के उपर टोला और टुंगरी टोला में चार चापाकलों को ठीक किया गया। तांतनगर प्रखंड के कोचको पंचायत के रुईबाना गांव के सिरूसाई टोला में एक चापाकल को दुरुस्त किया गया, जबकि झींकपानी प्रखंड के केलेंडे पंचायत अंतर्गत विस्वेमपुर गांव के बंदासाई टोला में दो चापाकलों की मरम्मत की गई।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया है। आगे भी खराब पड़े चापाकलों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने की दिशा में कार्य जारी रहेगा, ताकि लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram