Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर आर्ट एंड क्राफ्ट को रेड सी के बच्चों ने दी नई दिशा
#Trending

वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर आर्ट एंड क्राफ्ट को रेड सी के बच्चों ने दी नई दिशा

By Samsul HaqueJanuary 19, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची। वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आजाद बस्ती के बच्चों ने रविवार को आर्ट एंड क्राफ्ट को नई दिशा दी। बच्चों ने जिस मेहनत, लगन और दूरदर्शी सोच के साथ वेस्ट मैटेरियल का अपने प्रोजेक्ट में उपयोग कर वाटर पॉल्यूशन, सॉयल लेयर्स, सोर्स ऑफ वाटर, ह्यूमन फिजियोलॉजी, ग्रेविटी बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक एनर्जी एवं रोबोटिक्स जैसे विषय को समझा और समझाया है, वह प्रशंसनीय है। दरअसल, उक्त स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसमें स्कूल के कक्षा प्री-नर्सरी से 9 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी विद्वता से प्रदर्शनी देखने वालों को चाैंका दिया।

एक ओर प्री-नर्सरी से प्रेप तक के नन्हें बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर वाटर फॉल, कैंडल स्टैंड, आलमारी, कार्डबोर्ड, बास्केट, पेपर लैंप, डॉल, फूलों का गमला आदि का निर्माण किया तो दूसरी ओर कक्षा 6 के छात्रों ने रतन टाटा द्वारा देशभर मेेें स्वास्थ्य, इंजीनिरिंग, ट्रांसपोटेशन, कम्युनिकेशन, एम्प्लॉयमेंट एवंं शिक्षा के क्षेेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय योगदान को मॉडल के जरिए बड़े सरल तरिके से लाेगों को समझाया गया, जिसकी काफी सराहना की गई। कक्षा 9 के छात्राें ने हार्ट एवं न्यूरॉन के मॉडल्स बनाए जो आगंंतुकाें के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मॉडल के जरिये हार्ट ब्लॉकेज सिस्टम अर्थात कैसे हार्ट के नसों में ब्लॉकेज हो जाने से खून की रफ्तार कम हाे जाती है, को दिखाया गया।

प्रदर्शनी को तीन समूह में बांटा गया था। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें माेमेंटो, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। उक्त प्रदर्शनी काे देखते हुए मुख्य अतिथि एवं जज मो साबिर हुसैन ने कहा बच्चों ने जो मॉडल्स बनाए हैं, वे उनकी क्रिएटिविटी और मेहनत का प्रमाण है। वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना और विज्ञान के कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से पेश करना प्रशंसनीय है। यह प्रदर्शनी बच्चों के अंदर नई सोच और साइंस को समझनेे में काफी मदद करेगी।

जिनकी प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोहा

दिलशान, अजमत, शिफा, शफिया, अशद, अनस, सुफिया, अरफा, अस्फा, अफिया, सारा, तहसीन, जिकरा

इनको किया गया पुरस्कृत

समूह प्रथम द्वितीय तृतीय
A सय्यदा फातिमा असिफा हिदायत अमायरा आफताब
B वहाब अरसलान फकीहा नाज मोहम्मद अयान और असफा अजीम
C आयशा, रुक्षा, सारा परवीन, सारा तौसीफ, बरीरा, साहिल, तहरीम, अबू रेयान, अरहम
D आफिया, जिक्रा, असफा, तहसीन, सारा, अरफा

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा हमारे विद्यालय में आयोजित इस आर्ट एंड क्राफ्ट सह विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों की क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राओं ने इतनी लगन और मेहनत से अपने मॉडल्स तैयार किए। यह इनके भीतर छिपी प्रतिभा और सोच को दर्शाता है। हम चाहते हैं बच्चे यह समझें कि हमारे चारों ओर की चीजें कैसे काम करती है और बेकार पड़े वस्तुओं का उपयोग कैसे किया जाये। हम बच्चों की शिक्षा, ओवर ऑल डेवलपमेंट एवं उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संरक्षक डॉ एमएन जुबैरी, संयोजक तनवीर अहमद एवं सना, सादिया, तमन्ना, चंदा, सदफ, नाज, अतीका, शजरा, किरण, सुहाना, मिधत, अलमास, तसमिया, मेहविश और शाहमा जैसे शिक्षकाें का योगदान सराहनीय रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.