फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेड क्रॉस की मानवीय पहल: चतरा के 200 ग्रामीणों को मिली ठंड से राहत

Chatra News: कंपकंपाती ठंड के बीच भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद और बेसहारा ग्रामीणों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं अतिउग्रवाद प्रभावित गांव बेरियो में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत करीब 200

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: कंपकंपाती ठंड के बीच भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद और बेसहारा ग्रामीणों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। सदर प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं अतिउग्रवाद प्रभावित गांव बेरियो में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत करीब 200 गरीब ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े दिए गए।

नव वर्ष के अवसर पर रेड क्रॉस का यह पहला गर्म वस्त्र वितरण शिविर था। यह शिविर लगातार जारी रहेगा। बताते चलें कि बेरियो गांव की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई बच्चों के शरीर पर ढंग के वस्त्र तक नहीं थे और ठंड से बचने का कोई साधन उपलब्ध नहीं था। ऐसे में रेड क्रॉस की यह पहल ग्रामीणों के लिए संजीवनी साबित हुई।

इस वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व रेड क्रॉस के सचिव धर्मेन्द्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य ताराचंद सोनी ने किया। बच्चों, महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों—सभी को समान रूप से गर्म वस्त्र प्रदान किए गए। गर्म कपड़े पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने रेड क्रॉस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस भीषण ठंड में जो गर्म वस्त्र मिले हैं, उससे हमारी जान बचेगी।”

रेड क्रॉस की इस सराहनीय पहल ने न सिर्फ ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत दी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram