फॉण्ट कनवर्टर NEW

P.T.P.S कॉलेज, पतरातू में असिस्टेंट प्रोफेसर और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती – जानें पूरी डिटेल

Patratu : झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। P.T.P.S कॉलेज, पतरातू (Vinoba Bhave University, Hazaribagh से स्थायी संबद्ध इकाई) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती (Walk-in Interview) के लिए विज्ञापन जारी किया है। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के

अपनी भाषा में पढ़ें

Patratu : झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। P.T.P.S कॉलेज, पतरातू (Vinoba Bhave University, Hazaribagh से स्थायी संबद्ध इकाई) ने विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती (Walk-in Interview) के लिए विज्ञापन जारी किया है। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के पद Physics, English, Commerce और Political Science विषय में एक-एक पद के लिए निकाले गए हैं। वहीं, नॉन-टीचिंग स्टाफ (3rd Grade) के तीन पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं।

योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों को UGC Norms के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। वहीं, नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए स्नातक की डिग्री (Graduation) के साथ कंप्यूटर, हिंदी और अंग्रेज़ी का अच्छा ज्ञान अनिवार्य है।

कब और कहाँ होगा इंटरव्यू

इच्छुक उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू का आयोजन 19 सितम्बर 2025, सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा। इसके लिए स्थल विवेकानंद सभागार, कॉन्फ्रेंस हॉल, VBU कैंपस, हज़ारीबाग तय किया गया है।

आवश्यक दस्तावेज़

उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ साथ लाने होंगे—

  • अपडेटेड रिज़्यूम (Resume)
  • सभी मूल प्रमाणपत्र (Original Documents)
  • सभी दस्तावेज़ों की दो सेट ज़ेरॉक्स कॉपी
  • आधार कार्ड
  • हाल का पासपोर्ट साइज फोटो

फीस का भुगतान

इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से करना होगा।

  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शुल्क ₹1000/-
  • नॉन-टीचिंग (3rd Grade) के लिए शुल्क ₹500/-
    डिमांड ड्राफ्ट Principal, P.T.P.S College, Patratu के नाम पर बनेगा और पतरातू में देय होगा।

कॉलेज प्रशासन की अपील

कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज़ों और डिमांड ड्राफ्ट के साथ समय पर इंटरव्यू में उपस्थित हों। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram