फॉण्ट कनवर्टर NEW

जब एक कुत्ते की खातिर रतन टाटा नहीं पहुंचे सम्मान लेने

New Delhi : पद्म विभूषण रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत को जीने वाले रतन टाटा ने पूरी उम्र परोपकार को कारोबार से ऊपर रखा था। इसने ही रतन टाटा को

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : पद्म विभूषण रतन टाटा ने बुधवार को मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत को जीने वाले रतन टाटा ने पूरी उम्र परोपकार को कारोबार से ऊपर रखा था। इसने ही रतन टाटा को पशु प्रेमी बना दिया। उनके पशु प्रेम इस बात से प्रतीत होता है कि वह बकिंघम पैलेस से आए न्योते को स्वीकार करके भी नहीं गए क्योंकि उनका पालतू कुत्ता बीमार हो गया था।

बकिंघम पैलेस में प्रिंस चार्ल्स ने किया था आमंत्रित

दरअसल, इंग्लैंड के राजा चार्ल्स उन्हें पशु प्रेम के लिए ही सम्मानित करना चाहते थे, लेकिन रतन टाटा ने आखिरी समय पर बैठक कैंसिल कर दी। यह किस्सा बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने एक वीडियो शेयर कर बताया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह बात साल 2018 की है। प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के तहत रतन टाटा को उनके परोपकार के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने का फैसला किया था। यह समारोह बकिंघम पैलेस में होना था। रतन टाटा पहले तो इस अवॉर्ड को लेने के लिए तैयार हो गए, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी।

सुहेल सेठ ने बताया कि रतन टाटा का पालतू कुत्ता बीमार हो गया था और वह उसे छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। सुहेल 2 या 3 फरवरी को लंदन पहुंचे थे। लंदन पहुंचते ही उन्हें रतन टाटा के 11 मिस्ड कॉल मिले। रतन टाटा ने बताया कि उनके कुत्ते टैंगो और टीटो में से एक की तबीयत बहुत खराब है और वे उसे छोड़कर नहीं आ सकते हैं। सुहेल सेठ ने रतन टाटा को समझाने की कोशिश की कि यह समारोह प्रिंस चार्ल्स के साथ है, लेकिन रतन टाटा अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने समारोह में जाने से इनकार कर दिया।

सुहेल सेठ ने बताया कि जब प्रिंस चार्ल्स को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रतन टाटा की सराहना की। सुहेल सेठ ने प्रिंस चार्ल्स के शब्दों को याद करते हुए कहा कि वह एक सच्चा इंसान हैं। रतन एक नेक दिल इंसान हैं। यही कारण है कि टाटा परिवार आज इतना सम्मानित है। यही कारण है कि टाटा ग्रुप इतना स्थिर है। इसी साल जून में रतन टाटा के मार्गदर्शन में मुंबई के महालक्ष्मी में टाटा ट्रस्ट का स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल खोला गया था। रतन टाटा के पालतू कुत्ते टीटो की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। रतन टाटा को उनकी दयालुता और करुणा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : वडोदरा : दोस्त के साथ गरबा देखने जा रही थी नाबालिग युवती से गैंग’रेप

इस खबर को भी पढ़ें : CHAIBASA : गांव में फेरी करने गए, बिहार के 3 लोगों की पीट-पीटकर ह’त्या

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram