फॉण्ट कनवर्टर NEW

24 घंटे के भीतर गोलीकांड के तीन अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

Gumla News : भरनो थाना क्षेत्र के बरंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले को गुमला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Gumla News : भरनो थाना क्षेत्र के बरंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड मामले को गुमला पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक छः चक्रीय रिवॉल्वर, 23 जिंदा कारतूस, 4 खाली खोखे, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
घटनाक्रम
घटना 3 जुलाई 2025 की रात करीब 9:15 बजे की है, जब भरनो थाना क्षेत्र के बरंदा गांव में जमीन विवाद को लेकर 32 वर्षीय हेमंत कुमार साहू को गोली मार दी जाती है। गंभीर रूप से घायल हेमंत को आनन-फानन में रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया और इस घटना के उद्भेदन की जिम्मेवारी सौंपी।
गिरफ्तार आरोपी
1. डॉ. शैलेश कुमार साहू (43 वर्ष) पिता: स्व. सीताराम साहू  पता: कोर्ट रोड, थाना लोहरदगा, जिला लोहरदगा
2. आनंद कुमार साहू (41 वर्ष) पिता: लखन साहू पता: मेन रोड, भंडरा, थाना भंडरा, जिला लोहरदगा
3. सूरज कुमार साहू (23 वर्ष)  पिता: रामचंद्र साहू  वर्तमान पता: ग्राम बरंदा, थाना भरनो (डॉ. शैलेश के मकान में किरायेदार)
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
सुरेश प्रसाद यादव – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला
सुरेन्द्र कुमार सिंह – अंचल निरीक्षक, सिसई
कंचन प्रजापति – थाना प्रभारी, भरनो
अभिनंदन कुमार, मंटू चौधरी, अर्जुन कुमार यादव, विजय लकड़ा – सभी पु.अ.नि., भरनो थाना ,भरनो थाना का सशस्त्र बल

एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सभी गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि शेष फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार गहन छापामारी अभियान चला रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram