फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची विश्वविद्यालय PhD Admission-2026: 30 सितंबर तक NET स्कोर कार्ड अपलोड करना जरूरी

रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission-2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2026 तक अपना Research Eligibility Score Card या NET मार्कशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची विश्वविद्यालय में PhD Admission-2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय ने सभी शॉर्टलिस्टेड विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2026 तक अपना Research Eligibility Score Card या NET मार्कशीट अपलोड करने का निर्देश दिया है।

विश्वविद्यालय के रिसर्च निदेशक डॉ. परवेज हसन ने बताया कि कई विद्यार्थियों ने अभी तक अपना NET स्कोर कार्ड और मार्कशीट अपलोड नहीं किया है। ऐसे विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से जरूरी दस्तावेज जमा करने को कहा गया है।

दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर चयन हो सकता है रद्द

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा तक स्कोर कार्ड और मार्कशीट अपलोड नहीं करने वाले विद्यार्थियों का चयन अस्वीकृत किया जा सकता है। इसलिए शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों से समय पर दस्तावेज अपलोड करने को कहा गया है।

जल्द घोषित होगी इंटरव्यू की तारीख

PhD Admission-2026 के लिए इंटरव्यू की तारीख जल्द तय की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से तिथि घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फिलहाल विद्यार्थियों को 30 सितंबर तक जरूरी दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram