Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा रांची, 9 हाईकोर्ट के न्यायाधीश लेंगे हिस्सा
#Trending

ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा रांची, 9 हाईकोर्ट के न्यायाधीश लेंगे हिस्सा

खेलगांव बनेगा न्यायिक खेल भावना का केंद्र, 3–4 जनवरी को होगा दूसरा ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट
By Muzaffar HussainJanuary 1, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में दूसरे ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 3 और 4 जनवरी 2026 को झारखंड की राजधानी रांची में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता रांची स्थित खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इससे पूर्व पहला ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट जनवरी 2025 में ओडिशा में संपन्न हुआ था।

इस टूर्नामेंट में देश के 9 विभिन्न उच्च न्यायालयों से 30 से अधिक न्यायाधीश भाग लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े पदाधिकारियों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना, आपसी सौहार्द को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। खेल के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को बढ़ावा देना भी इस आयोजन का अहम लक्ष्य है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, विश्राम स्थल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

टूर्नामेंट के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स चार श्रेणियों में मुकाबले होंगे। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर DDC सख्त, e-KYC में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी

July 8, 2026

नशे के खिलाफ एकजुट हुए अधिकारी और ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिया संदेश

July 8, 2026

सभी प्रधानाध्यापकों को विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के आदेश

July 8, 2026

RECENT ADDA.

एच-1बी वीजा फर्जीवाड़े पर अमेरिका की बड़ी स्ट्राइक; कॉग्निजेंट आई जांच के दायरे में

July 9, 2026

10वीं पास छात्र नीट परीक्षा देकर बन सकते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर, जानें नियम

July 9, 2026

गूगल के फ्री AI कोर्स से चमकाएं अपना भविष्य, जानें पूरी डिटेल्स

July 9, 2026

मर्चेंट नेवी में करियर बनाने का सुनहरा मौका; जानें योग्यता और कोर्स

July 9, 2026

फैशन कम्युनिकेशन एक्सपर्ट बनकर संवारें भविष्य; जानें योग्यता और बेस्ट संस्थान

July 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.