फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची सदर को मिला नया अनुमंडल पदाधिकारी, कुमार रजत को सौंपी गई जिम्मेदारी

Ranchi : राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके तहत पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कुमार रजत, भा.प्र.से. को अगले आदेश तक

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन से संबंधित आदेश जारी किया है। इसके तहत पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे कुमार रजत, भा.प्र.से. को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के अंतर्गत रांची सदर अनुमंडल के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की गई हैं।

सरकार के इस निर्णय से रांची सदर अनुमंडल में प्रशासनिक कार्यों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है। 

इसी क्रम में वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर कार्यरत उत्कर्ष कुमार, भा.प्र.से. का स्थानांतरण किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल शासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और जिलों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram