Ranchi News: भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मंगलवार को रांची में सरल लेकिन भावनात्मक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जिले के शीर्ष अधिकारियों ने पहुंचकर नमन किया।

उपायुक्त और SSP ने किया श्रद्दांजलि अर्पित

उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन सुबह राजेंद्र चौक पहुंचे। दोनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर डॉ. प्रसाद के महान योगदान को याद किया।

“सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी मार्गदर्शन देती है”

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न सिर्फ भारत के पहले राष्ट्रपति थे, बल्कि संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ भी। उनकी सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणा है। एसएसपी राकेश रंजन ने भी उनके आदर्श जीवन और देशहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस महान नेता को श्रद्धांजलि दी।

Share.
Exit mobile version