फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में गोलियों की तड़तड़ाहट: कारोबारी के घर दागी 7 गोलियां, दहल गया नगड़ी

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठी है। नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक आभूषण कारोबारी के घर को गोलियों से छलनी कर दिया। शनिवार की देर शाम हुई इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची एक बार फिर गोलियों की आवाज से थर्रा उठी है। नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक आभूषण कारोबारी के घर को गोलियों से छलनी कर दिया। शनिवार की देर शाम हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

रंगदारी का खूनी खेल: राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

पतराटोली में जमीन व्यवसायी रमेश प्रसाद उर्फ बबलू के घर पर बीती रात 7 राउंड फायरिंग। दो हथियार और एक बाइक बरामद।

निशाने पर थे स्थानीय आभूषण कारोबारी बाबलू सोनार। जानकारी के मुताबिक, बाबलू सोनार से पिछले काफी समय से रंगदारी की मांग की जा रही थी। उन्हें फोन पर धमकियां भी मिली थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। लेकिन पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए कुख्यात राहुल सिंह गैंग के गुर्गों ने सीधे उनके घर पर हमला बोल दिया। इस गैंग ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

पिस्तौल और बाइक छोड़कर भागे अपराधी; पुलिस की छापेमारी तेज

वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधी उस वक्त मुश्किल में पड़ गए जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घबराहट में अपराधी अपनी बाइक और दो लोडेड पिस्टल मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची और हथियार व बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के रूट का पता लगाया जा सके।

इस घटना के बाद से नगड़ी के व्यापारियों में भारी रोष और डर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रंगदारी की शिकायत पर कार्रवाई होती, तो शायद यह नौबत नहीं आती। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram