फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची नगर निगम की कार्रवाई : होटल और निर्माणकर्ताओं पर जुर्माना

Ranchi : शहर को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए रांची नगर निगम द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज निगम की टीम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 एवं झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : शहर को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए रांची नगर निगम द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज निगम की टीम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम 2016 एवं झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में विधि-सम्मत कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान वार्ड संख्या 50, बिरसा चौक स्थित होटल रासो पर खुले में कचरा फेंके जाने के मामले में ₹2000 का जुर्माना लगाया गया। वहीं मेन रोड पर निर्माण सामग्री सड़क पर डालने वाले दो व्यक्तियों से ₹1000-₹1000 का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा करमटोली क्षेत्र में भी सड़क किनारे निर्माण सामग्री फैलाने पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा या मलबा फेंकने की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण करें। प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और भवन में दो डस्टबिन रखने की सलाह दी गई है। निगम ने कहा स्वच्छ रांची, सुंदर रांची बनाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram