फॉण्ट कनवर्टर NEW

एमफीबियस एक्सकेवेटर से रांची नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई अभियान तेज़ कर दी गई है। निगम की ओर से एमफीबियस एक्सकेवेटर (पोकलेन) मशीन के माध्यम से प्रमुख घाटों की गाद निकालने, जलकुंभी हटाने और जल-जनित कचरे की सफाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रांची नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई अभियान तेज़ कर दी गई है। निगम की ओर से एमफीबियस एक्सकेवेटर (पोकलेन) मशीन के माध्यम से प्रमुख घाटों की गाद निकालने, जलकुंभी हटाने और जल-जनित कचरे की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

प्रशासक सुशांत गौरव के निर्देशानुसार निगम अभियंता दल और सफाईकर्मी लगातार घाटों की निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन की विशेषता यह है कि यह जल और स्थल दोनों पर कार्य करने में सक्षम है। इस तकनीक से सफाई कार्य न केवल तेज़ी से बल्कि अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

नगर निगम की टीमें विशेष रूप से कांके डैम और इसके आसपास के सभी घाटों पर सफाई कार्य में जुटी हैं। निगम का लक्ष्य है कि सभी घाट छठ महापर्व से पहले पूरी तरह स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक रूप में तैयार हो जाएं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के स्नान और अर्घ्य अर्पण कर सकें।

रांची नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे घाटों पर प्लास्टिक, थर्माकोल या पूजन सामग्री का फेंकाव न करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। निगम प्रशासन ने कहा है कि स्वच्छ और सुरक्षित छठ पर्व के लिए प्रशासन और नागरिकों का संयुक्त प्रयास आवश्यक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram