फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा महोत्सव पर रांची नगर निगम की बैठक, प्रशासक ने साझा की तैयारियां

Ranchi : दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शनिवार को रांची नगर निगम की ओर से सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक बिहार क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रांची नगर निगम के प्रशासक, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर प्रशासक, उप प्रशासक,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शनिवार को रांची नगर निगम की ओर से सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक बिहार क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रांची नगर निगम के प्रशासक, उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर प्रशासक, उप प्रशासक, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रशासक महोदय ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव को शांति, सौहार्द और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना केवल नगर प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समितियों और आम नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर पंडाल की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ समितियों और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

प्रशासक ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और नागरिक समाज का यह सकारात्मक सहयोग ही रांची की विशेष पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर समन्वय और टीमवर्क से महोत्सव की सभी प्रक्रियाएं, पूजा से लेकर विसर्जन तक, सफलता पूर्वक संपन्न होंगी।

बैठक में अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी जोर दिया। समिति ने आश्वासन दिया कि वे हर स्तर पर प्रशासन को सहयोग देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram