फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची मेयर चुनाव: 8 ने वापस लिए नाम, अब 11 दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला!

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शुक्रवार को समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के ब्लॉक-बी में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मेयर पद की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी दौड़ से 8 उम्मीदवारों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शुक्रवार को समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के ब्लॉक-बी में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मेयर पद की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी दौड़ से 8 उम्मीदवारों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, जिसके बाद अब मुख्य मुकाबले में 11 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं।

इन 8 उम्मीदवारों ने छोड़ी चुनावी जंग

निर्णायक दिन पर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुण्डा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो ने आधिकारिक रूप से अपना नाम वापस ले लिया। इनके हटने के बाद अब चुनावी समीकरणों में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

मैदान में बचे 11 धुरंधर, कल होगा ‘निशान’ का फैसला

नाम वापसी के बाद अब जो 11 चेहरे जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे, उनमें रमा खलखो, देवी दयाल मुण्डा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर शामिल हैं। इन सभी उम्मीदवारों को शनिवार, 7 फरवरी को उनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। जैसे ही उम्मीदवारों को उनका ‘निशान’ मिलेगा, शहर की गलियों में चुनावी प्रचार का शोर और तेज हो जाएगा।

प्रशासन की सख्त नजर, आचार संहिता का पालन जरूरी

प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा। सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। जिला निर्वाचन कार्यालय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है ताकि मतदान के दिन शहर के मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अब सबकी नजरें कल होने वाले चुनाव चिन्ह आवंटन पर टिकी हैं, जो इस चुनावी महाकुंभ का अगला बड़ा पड़ाव होगा।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची मेयर पद का दंगल : सभी 19 दावेदार ‘योग्य’, अब मुकाबला होगा दिलचस्प

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram