Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र के जाहेर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की चहारदीवारी को लेकर चल रहा विवाद उस समय बेकाबू हो गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। इस दौरान न केवल एक एकड़ में बनी चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया, बल्कि स्कूल के शिक्षकों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में दो शिक्षकों के सिर फट गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल मांडर में भर्ती कराया गया।
सीओ की बैठक रही बेनतीजा; अंचल कार्यालय से निकलते ही भड़की हिंसा
150 अज्ञात लोगों पर FIR; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
ग्रामीणों के उग्र रूप को देख स्कूल प्रबंधन ने बचाव की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने चार शिक्षकों को निशाना बनाया। घायल शिक्षकों के बयान पर स्कूल प्रबंधन ने 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मांडर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्कूल का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से वहां बिल्डिंग बनाकर स्कूल संचालित कर रहे हैं। वहीं, सीओ चंचला कुमारी ने कहा है कि स्कूल के पास कागजात मौजूद हैं और ग्रामीणों को कानून हाथ में लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए था। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
इस खबर को भी पढ़ें : मांडर कॉलेज में हड़कंप: भूख हड़ताल पर बैठे 3 छात्रों की बिगड़ी हालत



