फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मांडर में बवाल: स्कूल की चहारदीवारी तोड़ी, दो शिक्षकों के सिर फोड़े

Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र के जाहेर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की चहारदीवारी को लेकर चल रहा विवाद उस समय बेकाबू हो गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। इस दौरान न

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News: मांडर थाना क्षेत्र के जाहेर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल की चहारदीवारी को लेकर चल रहा विवाद उस समय बेकाबू हो गया, जब सैकड़ों ग्रामीणों ने स्कूल पर हमला बोल दिया। इस दौरान न केवल एक एकड़ में बनी चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया, बल्कि स्कूल के शिक्षकों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इस हमले में दो शिक्षकों के सिर फट गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल मांडर में भर्ती कराया गया।

सीओ की बैठक रही बेनतीजा; अंचल कार्यालय से निकलते ही भड़की हिंसा

घटना से पहले शुक्रवार दोपहर को मांडर सीओ चंचला कुमारी के नेतृत्व में दोनों पक्षों की बैठक हुई थी। ग्रामीण इस पांच एकड़ जमीन को ‘गैर-मजरुआ’ बताकर इस पर किसी का निजी अधिकार मानने को तैयार नहीं थे, जबकि स्कूल प्रबंधन ने जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज पेश किए। जब बैठक में कोई स्थायी समाधान नहीं निकला, तो सीओ ने दोनों पक्षों को कागजातों के साथ अंचल कार्यालय आने का निर्देश दिया और वहां से चली गईं। उनके जाते ही करीब 3 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोल दिया।

150 अज्ञात लोगों पर FIR; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

ग्रामीणों के उग्र रूप को देख स्कूल प्रबंधन ने बचाव की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने चार शिक्षकों को निशाना बनाया। घायल शिक्षकों के बयान पर स्कूल प्रबंधन ने 6 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मांडर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। स्कूल का कहना है कि वे पिछले 10 सालों से वहां बिल्डिंग बनाकर स्कूल संचालित कर रहे हैं। वहीं, सीओ चंचला कुमारी ने कहा है कि स्कूल के पास कागजात मौजूद हैं और ग्रामीणों को कानून हाथ में लेने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना चाहिए था। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : मांडर कॉलेज में हड़कंप: भूख हड़ताल पर बैठे 3 छात्रों की बिगड़ी हालत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram