फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के इंस्पेक्टर ने जीता KBC में 1 करोड़! अमिताभ बच्चन के साथ करेंगे डिनर

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लिए साल का अंत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता दिखाने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने अब ज्ञान के मंच ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के लिए साल का अंत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी वीरता दिखाने वाले सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लव विश्वास ने अब ज्ञान के मंच ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डोरंडा की कुशई कॉलोनी के रहने वाले बिप्लव ने केबीसी में एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जीतकर पूरे देश में रांची का नाम रोशन कर दिया है।

अमिताभ बच्चन के साथ डिनर और रैपिड राउंड में ऐतिहासिक जीत

बिप्लव विश्वास की इस शानदार उपलब्धि का प्रसारण 30 और 31 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने न केवल 1 करोड़ रुपये जीते, बल्कि ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ के रैपिड राउंड में भी रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अब बिप्लव और उनके पूरे परिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकात करने और उनके साथ डिनर करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया सम्मानित

रांची के इस सपूत की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उन्हें अपने आवास पर आमंत्रित किया। श्री सेठ ने बिप्लव जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “बिप्लव ने राष्ट्रीय स्तर पर रांची को गौरवान्वित किया है।” इस मौके पर जिला अध्यक्ष धीरज महतो, राजेंद्र मुंडा और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram