फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा होगी मजबूत, 4 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए मांगे आवेदन

प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर और उसके पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने बड़ा कदम उठाया है। मंदिर में दिन-रात सुरक्षा के लिए 4 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर और उसके पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने बड़ा कदम उठाया है। मंदिर में दिन-रात सुरक्षा के लिए 4 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों से Expression of Interest (EOI) के तहत आवेदन मांगे गए हैं। यह प्रक्रिया सदर एसडीएम के 3 अगस्त 2026 के आदेश के आधार पर शुरू की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए जरूरी शर्तें

चयनित एजेंसी की जिम्मेदारी पहाड़ी मंदिर और आसपास के परिसर की दिन-रात सुरक्षा की होगी। आवेदन करने वाली एजेंसी के पास PSARA लाइसेंस, EPF, ESIC, GST, श्रम निबंधन और ISO निबंधन समेत जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। एजेंसी को अपने काम के अनुभव से जुड़ी जानकारी भी देनी होगी।

तैनात किए जाने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों का आधार कार्ड, पहचान पत्र और पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना भी एजेंसी की जिम्मेदारी होगी।

3 साल का होगा अनुबंध

चयनित सुरक्षा एजेंसी के साथ शुरुआती तौर पर 3 साल का अनुबंध किया जाएगा। काम संतोषजनक रहने पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। वहीं, काम ठीक नहीं पाए जाने पर अनुबंध रद्द किया जा सकता है।

अगर दो या उससे अधिक एजेंसियों की दर समान रहती है, तो पुरानी एजेंसी को प्राथमिकता दी जाएगी। समान अनुभव और दर होने पर ज्यादा सुरक्षाकर्मियों वाली एजेंसी को प्राथमिकता मिलने की बात कही गई है।

24 अगस्त तक जमा होंगे आवेदन

इच्छुक सुरक्षा एजेंसियां अपना आवेदन 24 अगस्त 2026 को दोपहर 12:15 बजे तक रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति के कार्यालय में जमा कर सकती हैं। प्राप्त आवेदनों को उसी दिन दोपहर 2 बजे खोला जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram